विषय: Aadhar Card Supervisor Bharti 2023

Aadhar Card Supervisor Bharti 2023
Aadhar Card Supervisor Bharti 2023

Aadhar Card Supervisor Bharti 2023 सभी पंचायत सहायक व CSC VLE भाइयों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी |

जो भी व्यक्ति CSC VLE  या Panchayat Sahayak भाई Aadhar Supervisor Exam पास कर लिया है उसके लिए CSC Gramin Naukri portal पर Aadhar Card Supervisor Bharti 2023 के लिए वैकेंसी निकल चुकी है |

Aadhar Card Supervisor Bharti 2023 Important Point

  • सबसे पहली बात कि Aadhar Card Supervisor Bharti 2023 सरकारी नौकरी नहीं है संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट वाली नौकरी है | 
  •  यहां पर आपको New Aadhar Card Enrolement बनाने और Aadhar Card Correction करने का कार्य मिलेगा | 
  •  इसके बदले CSC Gramin Naukri portal कंपनी आपको 1 साल तक पैसे देगी | 
  • 1 साल के बाद नौकरी की कोई गारंटी नहीं है | 
Name of the VacancyAadhar Card Supervisor
Educational Qualification for Aadhar Card Supervisor12TH PASS Any Computer Certificate
Age18 से ऊपर 
CertificateNSEIT Certificate
Agency UIDAI

Aadhar Card Supervisor Bharti 2023 का Work क्या है  ?

  •  Aadhar card Supervisor वहां पर बैठकर New Aadhar Card Enrolement करेंगे
  •  अगर कोई व्यक्ति अपने आधार कार्ड में किसी प्रकार के संशोधन के लिए आता है तो वह भी कार्य Aadhar Card Supervisor कर सकेंगे
  • Aadhar Card Supervisor  इसके अलावा अन्य किसी प्रकार की ऊपर से इंस्ट्रक्शन या आदेश आते हैं तो उसे भी आधार कार्ड सुपरवाइजर को ही करना पड़ता है | 

Aadhar Card Supervisor Bharti के लिए Apply कैसे करे ?

  • अगर आपकी उम्र 18 साल के ऊपर है तो आप निम्नलिखित तरीकों से आधार कार्ड सुपरवाइजर भर्ती 2023 में अप्लाई कर सकते हैं |
  • अगर आपके पास CSC ID password है तो आप घर बैठे ही अप्लाई कर सकते हैं अगर आपके पास CSC ID password नहीं है तो फिर आपको किसी नजदीकी CSC ( Common service centre ) पर जाना ही पड़ेगा
  •  Common Service Centre जाने से पहला अपना मोबाइल और Aadhar Card Supervisor Certificate लेकर जाना ना भूले |
  • आपके सारे डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद CSC VLE या Common Service Centre वाला आपके जिस लोकेशन पर आपको आने जाने में या ट्रैवल करने में आसानी रहेगी वहां पर से आप फार्म भरवा सकते हैं|

 पूरे भारत में किन जगहों पर कितनी वैकेंसी हैं सेकंड वाले पिक्चर में आपको देख सकते हैं जिसके हिसाब से आप Common service centre पर जाकर अपनी वैकेंसी भरवा सकते हैं 

Aadhar Card Supervisor Bharti 2023
Aadhar Card Supervisor Bharti 2023

Aadhar Card Supervisor Bharti सेलरी कितनी है ? 

  • Aadhar Card supervisor में अगर आप किसी सरकारी एजेंसी में काम करते हैं तो वहां पर 1 साल के एक्सपीरियंस में आपको 100000 से लेकर ₹36000 तक मिल सकते हैं लेकिन यहां पर आप यह उम्मीद मत रखिएगा |
  •  यहां पर आप की नियुक्ति संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हो रही है यानी काम ज्यादा सैलरी कम वो भी सिर्फ 1 साल के लिए |
  •  यहां पर आप की नियुक्ति प्राइवेट कंपनी CSC Gramin Naukri portal के माध्यम से हो रही है इसलिए आप यहां पर 20K से ₹25K कमा पाएंगे उससे ज्यादा कुछ नहीं क्योंकि यह कंपनी पेमेंट ना करने के लिए कुख्यात  है पूरे  Common Service Centre की दुनिया में | 

 Aadhar Card Supervisor Exam 2023 

  • Aadhar Card supervisor exam  मे टोटल 110 क्वेश्चन आते हैं |
  • इसके माध्यम से आप जो 5 साल के ऊपर के जो लोग होते हैं उन लोगों से जुड़े हुए आधार कार्ड के सभी कार्य कर सकते हैं जैसे कि New Aadhar Card Enrolement व Aadhar Card Correction करना |
  • एक दूसरा भी एग्जाम होता है जिसमें 35 क्वेश्चन होते हैं अगर आप इसे पास करते हैं तो सिर्फ आप 5 साल तक के बच्चों का ही आधार कार्ड बना सकते हैं | यहाँ एग्जाम पास करना काफी आसान होता है |
  • Aadhar Card supervisor Exam PDF Download Official Website

Aadhar Card Supervisor और Operator में क्या अंतर है ?

  • जो Aadhar Card supervisor होता है वह New Aadhar Card Enrollment और आधार कार्ड में संशोधन दोनों कार्य कर सकता है |
  •  जो Aadhar Card Supervisor होता है उसे किसी Aadhar Card Operator की जरूरत नहीं पड़ती है वह चाहे तो खुद सारे कार्य कर सकता है |
  •  इससे उसके समय व पैसे दोनों की बचत  की बचत होगी |
  •  इसके उलट जो Aadhar Card Operator होता है उसे किसी सुपरवाइजर के निगरानी में ही कार्य करना होता है |
  •  जो Aadhar Card Operator होते हैं वह दोयम दर्जे का कार्य माना जाता है ऐसा समझा जाता है कि यह कंप्यूटर के बारे में ज्यादा जानता नहीं |
  •  वह जो भी कार्य करेगा उसे बाद में Aadhar Card supervisor  एक बार वेरीफाई करेगा बिना आधार कार्ड सुपरवाइजर के वेरीफाई किए उसका एक भी Form Final Submit नहीं होगा |
  • Aadhar Card supervisor के लिए आपको 110 सवालों में से कम से कम 77 सवालों के सही जवाब देने पड़ेंगे तब आप आधार कार्ड सुपरवाइजर बन जाएंगे |
  •  अगर आप 61 से लेकर 76 तक के बीच रहते हैं तब आप Aadhar Card Operator माने जाते हैं  |
  • अगर उससे भी नीचे नंबर है तो आप FAIL मान लिए जाते है |

Aadhar Card Supervisor कौन से मंत्रालय के अंतर्गत आता है ?

  • UIDAI ( Unique Identification Authority of India ) एक स्वायत्त संस्था है जिसे Aadhaar act  2016 में Government of India द्वारा बनाया गया था | 
  • UIDAI भारत सरकार के अधीन Ministry of Electronics and Information Technologyके अंतर्गत कार्य करता है |
  • UIDAI  प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से Aadhar Card supervisor की भर्तियां नहीं करता है | 
  •  आधार कार्ड सुपरवाइजर के लिए विभिन्न प्रकार की एजेंसियां व रजिस्ट्रार, सरकारी व गैर सरकारी पहले से नामित हैं उन के माध्यम से आधार कार्ड सुपरवाइजर की भर्ती होती है |

Aadhar Card Supervisor Bharti 2023 में टोटल कितने पोस्ट हैं  ?

  • Aadhar Card supervisor Bharti 2023 जो CSC Gramin Naukri Portal के द्वारा की जा रही है विभिन्न राज्यों में उनकी संख्या में विभिन्न है |
  • सबसे ज्यादा Aadhar Card supervisor Bharti 2023  के लिए भर्ती Madhya Pradesh ,Maharashtra और  Tamil Nadu में निकाली गई है
  •  इसके अलावा कुछ वैकेंसी  Goa, Uttarakhand , Uttar Pradesh , Paschim Bangal Gujarat ,Orissa के दो 2 जिलों के लिए हैं |
  •  Uttar Pradesh के Jhansi,Hardoi जिलों के लिए ही वैकेंसी निकाली गई है इसके अलावा अन्य किसी जिले के लिए कोई वैकेंसी नहीं है|
  • अन्य जिलों के भी लोग भर सकते हैं अगर यहां पर आने जाने में सहज महसूस करते हो तो | 
Aadhar Card Supervisor Exam 2023
Aadhar Card Supervisor Exam 2023

यह भी पढ़े : पंचायत सहायक की सेलरी कैसे चेक करे

Aadhar Card Supervisor Bharti 2023 Related Faq

Aadhar Card supervisor Bharti 2023 से जुड़े हुए बहुत सारे सवाल ऐसे हैं जिनके बारे में लोग गूगल पर ढूंढते हुए सभी सवालों के जवाब निम्नलिखित नीचे दिए हुए हैं |

Q.1 : Aadhar Card किसलिए बनाया गया था ? 

ANS :  आधार कार्ड सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बनाया गया था |  क्योंकि यह किसी व्यक्ति का एक व्यक्तिगत कार्ड होता है जिसमें उस से जुड़ी हुई जानकारी जैसे की Proof of and Identity, Proof of Address , Proof of Bate of Birth,Biometric की  जानकारी छिपी हुई होती है | इससे भ्रष्टाचार को रोकने में काफी सफलता हाथ लगी है |

Q.2 : Aadhar Card  का जनका किसे कहा जाता है ?

ANS : आधार कार्ड का जनक Nandan Nilekani को कहा जाता है | Nandan Nilekani Infosys के संस्थापक सदस्यों में से एक थे | उस समय की कांग्रेस सरकार ने उन्हें UIDAI का Chairman नियुक्त किया था |

Q.3 : Aadhar Card के CEO कौन हैं ?

ANS : DR Saurabh Garg वर्तमान में UIDAI के CEOहैं |

Q.4 : एक व्यक्ति के पास 2 Aadhar Card हो सकते है क्या ? 

ANS : नहीं , आधार कार्ड में एक व्यक्ति की  Demographic Detail के साथ-साथ Biometric Detail भी स्टोर रहती है और Biometric Detail का डुप्लीकेट बना पाना असंभव इसलिए एक व्यक्ति का दो आधार कार्ड कभी नहीं हो सकता |

Q.5 :  Aadhar Card का Logo किसने Design किया था ?

ANS :  आधार कार्ड का Logo अतुल पांडे ने डिजाइन किया था | और इसके बदले उन्हें UIDAI के द्वारा आयोजित विज्ञान भवन के इवेंट मे Logo Competition जीतने के लिए ₹100000 का पुरस्कार भी दिया गया था | 

Also Read 

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0 Shares
Share via
Copy link
Powered by Social Snap