UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026

UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026
UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026

लेबर कार्ड से कन्या विवाह सहायता योजना: पंचायत सहायक की पूरी गाइड


Table of Contents

🧩 UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026

(पंचायत सहायक की नजर से)

UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026 को लेकर पंचायत में रोज़ एक ही सवाल सबसे ज़्यादा सुनने को मिलता है —
“बेटी की शादी हो गई है, लेबर कार्ड बना है… पैसा कैसे मिलेगा?”

सच यह है कि ज़्यादातर आवेदन जानकारी पूरी न होने और गलत डॉक्यूमेंट अपलोड करने की वजह से रुक जाते हैं या रिजेक्ट हो जाते हैं। कई लोग ऑनलाइन फॉर्म तो भर देते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि कौन सा कागज़ किस जगह लगाना है

इसीलिए यह ब्लॉग सरकारी कागज़ी भाषा में नहीं, बल्कि पंचायत सहायक की समझाने वाली भाषा में लिखा गया है, ताकि आप खुद से कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन सही तरीके से कर सकें।


🧾 योजना क्या है?

UP Kanya Vivah Sahayata Yojana एक सरकारी योजना है,
जिसके तहत लेबर कार्ड धारक श्रमिक अपनी बेटी की शादी पर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

✍️ यह योजना उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) द्वारा संचालित की जाती है।

✍️ योजना का लाभ उन्हीं श्रमिकों को दिया जाता है जिनका लेबर कार्ड पंजीकरण चालू (Active) रहता है।

✍️ इसका उद्देश्य श्रमिक परिवारों की बेटियों की शादी में आने वाले आर्थिक खर्च को कम करना है।

✍️ कन्या विवाह सहायता योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

✍️ आवेदन स्वीकृत होने के बाद सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है।

✍️ यदि सभी दस्तावेज सही हों तो यह योजना बिना किसी दलाल और बिना किसी शुल्क के मिलती है।


👥 पात्रता (Eligibility)

नीचे पंचायत स्तर पर लागू होने वाली सभी अनिवार्य शर्तें सरल भाषा में दी गई हैं।

  • श्रमिक के पास वैध Labour Card हो
  • पंजीकरण कम से कम 1 साल पुराना हो
  • बेटी की उम्र 18 वर्ष या अधिक
  • वर की उम्र 21 वर्ष या अधिक
  • विवाह के 6 महीने के अंदर आवेदन

👥 कौन-कौन से कार्य करने वाले श्रमिक लेबर कार्ड के पात्र होते हैं

निम्नलिखित कार्य करने वाला निर्माण श्रमिक माना जायेगा।
1वेल्डिंग का कार्य21चौकीदार (निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए)
2बढ़ई का कार्य22सभी प्रकार के पत्थर काटने, तोड़ने व पीसने का कार्य
3कुआँ खुदाई23लिपिक / लेखाकार (निर्माण अधिष्ठान में कार्यरत)
4रोलर चलाना24स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स आदि का निर्माण कार्य
5डंपर चलाने का कार्य25बाँध, पुल, सड़क या भवन निर्माण से संबंधित कार्य
6राजमिस्त्री का कार्य26बाँध प्रबंधन व इसी प्रकार के अन्य कार्य
7प्लम्बरिंग का कार्य27ठंडी व गरम मशीनरी की स्थापना व मरम्मत
8लोहार28अग्निशमन प्रणाली की स्थापना व मरम्मत
9मोजैक पॉलिश29बड़े यातायात कार्य जैसे मशीनरी, पुल निर्माण
10सड़क निर्माण30मकान/भवन की आंतरिक सज्जा का कार्य
11मिक्सर चलाने का कार्य31खिड़की ग्रिल, दरवाजे आदि की मढ़ाई व स्थापना
12पुताई32रसोई हेतु मॉड्यूलर इकाइयों की स्थापना
13इलेक्ट्रिक कार्य33सामुदायिक पार्क या स्टेडियम का निर्माण
14होइस्ट चलाने का कार्य34ईंट-भट्टा पर ईंट निर्माण का कार्य
15सुरंग निर्माण35मिट्टी, बालू व मौरंग के खनन का कार्य
16टाइल्स लगाने का कार्य36सुरक्षा द्वार व अन्य उपकरणों की स्थापना
17कुएँ से गाद हटाने / ड्रेजिंग37लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी की स्थापना
18चट्टान तोड़ना या खनन38सीमेंट, कंक्रीट, ईंट आदि ढोने का कार्य
19स्प्रे वर्क या पॉलिशिंग वर्क39मिट्टी का काम
20मैनहोल एवं सेप्टिक टैंक का कार्य40छत बनाना

💰 लाभ / सहायता राशि

💰 कैटेगरी 1: सामान्य / अंतर्जातीय विवाह

विवरणजानकारी
पात्र लाभार्थीपंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्री / पंजीकृत महिला श्रमिक स्वयं
सामान्य विवाह सहायता राशि₹65,000 (पैंसठ हज़ार रुपये मात्र)
अंतर्जातीय विवाह सहायता राशि₹75,000 (पचहत्तर हज़ार रुपये मात्र)
भुगतान का माध्यमDBT (सीधे आधार लिंक बैंक खाते में)
अनिवार्य शर्तसमस्त अर्हताओं की पूर्ति आवश्यक

💰 कैटेगरी 2: सामूहिक विवाह की स्थिति

विवरणजानकारी
न्यूनतम विवाह जोड़ेकम से कम 11 जोड़े
पुत्री विवाह सहायता राशि₹85,000 (पचासी हज़ार रुपये मात्र)
आयोजन व्यय सहायता₹15,000 प्रति जोड़ा (आयोजक को)
विवाह आयोजनएक ही स्थल पर सामूहिक रूप से
विशेष स्थितिकिसी पक्ष के अनुपस्थित होने पर पोशाक हेतु अग्रिम राशि का समायोजन

💰 कैटेगरी 3: महिला श्रमिक का स्वयं का विवाह / पुनर्विवाह

विवरणजानकारी
स्वयं के विवाह की पात्रतापंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक
अनिवार्य शर्तपिता / माता द्वारा पूर्व में इस मद में राशि न ली गई हो
पुनर्विवाह की स्थितिविवाह-विच्छेद या पति की मृत्यु के बाद
आवश्यक दस्तावेज (तलाक)सक्षम न्यायालय का सत्यापित निर्णय
आवश्यक दस्तावेज (विधवा)पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
देय सहायता राशिसामूहिक विवाह के समतुल्य धनराशि

🖥️ UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026 कैसे करें (Step-by-Step)

🔹 Step 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें

UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026
Upbocw Homepage
  • UPBOCW की वेबसाइट खोलें
  • “योजना आवेदन” विकल्प चुनें
  • कन्या विवाह सहायता योजना सेलेक्ट करें

🔹 Step 2: LMIS पोर्टल पर लॉगिन

UP LMIS login page
UP LMIS login page
  • मंडल चुनें
  • आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल डालें
  • OTP से लॉगिन करें

🔹 Step 3: पारिवारिक जानकारी चेक करें

UP LMIS Kanya Vivah Sahayata Yojana application success message showing Family ID retrieved successfully
UP LMIS UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply success message showing Family ID retrieved successfully
  • सबसे पहले लेबर कार्ड वाले विकल्प में जाकर लेबर रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरकर OTP से सत्यापन किया जाता है
  • विवरण भरने के बाद पोर्टल 15–20 सेकंड ऑटोमेटिक सिंक करता है और फैमिली आईडी या राशन कार्ड से डेटा उठाता है
  • यदि फैमिली आईडी उपलब्ध है तो वही उठती है, अन्यथा राशन कार्ड नंबर से परिवार का विवरण लिंक हो जाता है और स्क्रीन पर “Family ID retrieved successfully” दिखता है
  • फैमिली आईडी मिलते ही नीचे परिवार में दर्ज सभी लड़कियों के नाम और उनकी आयु अपने-आप दिखाई देने लगती है
  • जिस लड़की की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होती है, उसी के नाम से आवेदन का विकल्प आता है; 18 वर्ष से कम आयु होने पर आवेदन संभव नहीं होता

🔹 Step 4: पुत्री व वर का विवरण भरें

UP LMIS Kanya Vivah Sahayata Yojana application form page with applicant and daughter details
UP LMIS Kanya Vivah Sahayata Yojana application form page with applicant and daughter details
  • बेटी का नाम, जन्मतिथि
  • वर का नाम, जन्मतिथि
  • जानकारी प्रमाण पत्र के अनुसार ही भरें

🔹 Step 5: घोषणा व सबमिट

UP LMIS Kanya Vivah Sahayata Yojana consent and declaration page for Aadhaar e-KYC
UP LMIS Kanya Vivah Sahayata Yojana consent and declaration page for Aadhaar e-KYC
  • आधार e-KYC सहमति
  • DBT सहमति
  • फाइनल सबमिट

📂 जरूरी डॉक्यूमेंट


📄 विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र – शादी अनुदान लेबर कार्ड योजना में आवश्यक दस्तावेज़
उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र – शादी अनुदान लेबर कार्ड योजना में आवश्यक दस्तावेज़
  • यहाँ उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की साफ़ और पूरी इमेज अपलोड करनी होती है
  • प्रमाण पत्र पर वर-वधू का नाम, विवाह तिथि और पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए
  • स्कैन या मोबाइल से ली गई फोटो दोनों मान्य हैं, बस इमेज धुंधली नहीं होनी चाहिए
  • यदि सर्टिफिकेट अधूरा, कटा हुआ या पढ़ने योग्य नहीं होगा तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है
  • अपलोड से पहले सुनिश्चित करें कि सर्टिफिकेट सरकारी मोहर व हस्ताक्षर सहित पूरा दिखाई दे

📄 कुटुंब रजिस्टर / राशन कार्ड

Parivar Register document image without rotation
Parivar Register document page with family record entries
  • स्वप्रमाणित कॉपी
  • परिवार रजिस्टर की नकल में बच्चे / लड़के / लड़की का नाम आधार कार्ड से मेल न खाने पर आवेदन आपत्ति में डाल दिया जाता है
  • कई मामलों में रजिस्टर की नकल पर ग्राम सचिव या ग्राम विकास अधिकारी की सही साइन-मोहर नहीं होती, जिस कारण आवेदन रिजेक्ट हो जाता है
  • कभी-कभी फर्जी साइन-मोहर लगाकर या बिना सत्यापन के परिवार रजिस्टर की नकल अपलोड कर दी जाती है, जो जाँच में पकड़ ली जाती है
  • आयु पात्र बनाने के लिए जन्म तिथि में घटा-बढ़ा कर नकल तैयार की जाती है, ऐसी स्थिति में आवेदन सीधे निरस्त कर दिया जाता है
  • इसलिए परिवार रजिस्टर की नकल मूल रिकॉर्ड से मिलती-जुलती, सत्यापित और सही साइन-मोहर सहित ही अपलोड करनी चाहिए

📄 विवाह फोटो (वर-वधू सहित)

विवाह होने सम्बन्धी (वर-वधु) का फोटोग्राफ जो कि श्रमिक द्वारा प्रमाणित
विवाह होने सम्बन्धी (वर-वधु) का फोटोग्राफ जो कि श्रमिक द्वारा प्रमाणित
  • वर और वधू दोनों
  • शादी का स्पष्ट दृश्य
  • श्रमिक के हस्ताक्षर

📄 90 दिन कार्य प्रमाण (NREGA)

MGNREGA job card document image
पिछले 12 महीने में कम से कम 90 दिन भवन एवं सन्निर्माण प्रक्रियाओं में कार्यरत होने का निर्धारित प्रारूप पर नियोजन / स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • यदि श्रमिक ने नरेगा (MGNREGA) में कार्य किया है, तो उसकी 90 दिनों की हाजिरी नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहती है और वहीं से सत्यापन हो जाता है
  • जिन श्रमिकों का नरेगा में नाम नहीं होता और जो मजदूरी, मिस्त्री या ठेकेदार के अधीन भवन निर्माण कार्य करते हैं, उनका ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होता
  • ऐसी स्थिति में संबंधित श्रमिक को ठेकेदार / भवन स्वामी से प्रमाण पत्र (लेटर) बनवाना होता है, जिसमें कार्य अवधि (किस तारीख से किस तारीख तक) और कुल कार्य दिवस स्पष्ट लिखे हों
  • प्रमाण पत्र पर ठेकेदार या भवन स्वामी के हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ग्राम का नाम और यह उल्लेख होना चाहिए कि श्रमिक ने भवन/निर्माण/कंस्ट्रक्शन से संबंधित कार्य किया है
  • यदि प्रमाण पत्र अस्पष्ट, अपूर्ण या बिना सत्यापन के होगा तो जाँच में यह बात सामने आ जाती है और आवेदन को आपत्ति या निरस्तीकरण की श्रेणी में डाल दिया जाता है

📄 UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply अन्य योजना लाभ न लेने का शपथ पत्र

UPBOCW Shaadi Anudan Ghoshna Patra document
केंद्र / राज्य सरकार के अधीन संचालित समान प्रकार की योजना में हितलाभ प्राप्त न होने का स्वघोषणा पत्र अनिवार्य
  • साधारण कागज
  • हस्ताक्षर जरूरी
  • स्पष्ट घोषणा

📄 वर की आयु प्रमाण

Pratilipi Parivar Register document
सम्बंधित वर की आयु के सम्बन्ध में जन्म प्रमाण पत्र/ स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट /परिवार रजिस्टर की स्वप्रमाणित प्रति
  • जन्म / स्कूल / परिवार रजिस्टर
  • उम्र 21+
  • साफ स्कैन

📄 पुत्री की आयु प्रमाण

UP Board High School marksheet document image
सम्बंधित पुत्री की आयु के सम्बन्ध में जन्म प्रमाण पत्र/ स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • हाईस्कूल / जन्म प्रमाण
  • उम्र 18+
  • नाम व DOB स्पष्ट

🔎 आवेदन का स्टेटस कैसे देखें?

Kanya Vivah Sahayata Yojana pending status
Kanya Vivah Sahayata Yojana pending status
  • LMIS पोर्टल लॉगिन
  • “आवेदन स्थिति” विकल्प
  • आवेदन संख्या डालें

आवेदन से पहले ये जरूरी बातें जरूर जान लें

UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply करने से पहले लेबर कार्ड से जुड़ी कुछ जरूरी बातें समझ लेना जरूरी है।

  • अगर आपका लेबर कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो पहले Labour Card Registration करा लें
  • जिनका लेबर कार्ड पहले से बना है लेकिन नवीनीकरण बाकी है, वे पहले Labour Card Renewal करा लें
  • लेबर कार्ड से मिलने वाली सभी योजनाओं की जानकारी के लिए Labour Card Yojana जरूर देखें
  • कन्या विवाह सहायता योजना में परिवार रजिस्टर (Parivar Nakal) जरूरी दस्तावेज है

पंचायत सहायक की सीधी सलाह है कि ऊपर दी गई चीजें पहले सही कर लेने से आवेदन आसानी से हो जाता है।


❓ FAQs (Frequently Asked Questions)

❓ कन्या विवाह सहायता योजना क्या है?

🖊️ UP Kanya Vivah Sahayata Yojana उत्तर प्रदेश सरकार की योजना है, जिसके तहत लेबर कार्ड धारक पंजीकृत श्रमिक को अपनी बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना UPBOCW बोर्ड द्वारा संचालित की जाती है।

❓ कन्या विवाह सहायता योजना में कितनी राशि मिलती है?

UP Kanya Vivah Sahayata Yojana के तहत लेबर कार्ड धारक श्रमिक को पुत्री के विवाह पर ₹65,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अंतर्जातीय विवाह में यह राशि ₹75,000 और सामूहिक विवाह की स्थिति में ₹85,000 तक दी जाती है। राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

❓ लेबर कार्ड से कन्या विवाह योजना ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

🖊️ आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है। इसके लिए UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना आवेदन विकल्प चुनना होता है और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।

❓ कन्या विवाह योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?

🖊️ आवेदन के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, श्रमिक का लेबर कार्ड, परिवार रजिस्टर या राशन कार्ड, वर-वधु की आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, विवाह फोटो और स्वघोषणा पत्र आवश्यक होते हैं।

❓ आवेदन करने के बाद स्टेटस कैसे चेक करें?

🖊️ आवेदन सबमिट होने के बाद UPBOCW पोर्टल पर “योजना आवेदन की स्थिति” विकल्प के माध्यम से पंजीकरण संख्या डालकर स्टेटस आसानी से देखा जा सकता है।

❓ क्या पंचायत सहायक आवेदन में मदद कर सकता है?

🖊️ हाँ, पंचायत सहायक आवेदन प्रक्रिया समझाने, दस्तावेज सही कराने और ऑनलाइन फॉर्म भरने में मार्गदर्शन करता है, ताकि आवेदन गलतियों के कारण रिजेक्ट न हो।

❓ क्या पंजीकृत महिला श्रमिक को अपने स्वयं के विवाह पर लाभ मिलेगा?

🖊️ हाँ, यदि महिला स्वयं पंजीकृत निर्माण श्रमिक है और उसके माता-पिता ने इस योजना का लाभ पहले नहीं लिया है, तो उसे अपने विवाह पर भी योजना का लाभ मिल सकता है।

❓ कन्या विवाह योजना का पैसा कब और कैसे मिलता है?

आवेदन सत्यापन पूरा होने के बाद कन्या विवाह सहायता योजना की राशि आमतौर पर 30 से 60 दिनों के भीतर लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाती है। समय जिले और दस्तावेज़ सत्यापन की स्थिति पर निर्भर करता है।

❓ कन्या विवाह सहायता योजना ऑनलाइन अप्लाई करते समय सबसे ज्यादा गलती क्या होती है?

सबसे आम गलती गलत या अधूरे दस्तावेज़ अपलोड करना होती है, जैसे विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर या आयु प्रमाण में गड़बड़ी। पंचायत स्तर पर अधिकांश आवेदन इन्हीं कारणों से रिजेक्ट हो जाते हैं।


📝 निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप सही जानकारी, सही डॉक्यूमेंट और
पंचायत स्तर की समझ के साथ आवेदन करते हैं,
तो UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026 का लाभ मिलना बिल्कुल संभव है।

यह ब्लॉग कागज़ी नहीं,
ज़मीनी अनुभव पर लिखा गया है — ताकि आपका आवेदन पहली बार में सही हो।


📌 UP Kanya Vivah Sahayata Yojana Online Apply 2026

कन्या विवाह सहायता योजना – WhatsApp हेल्पलाइन

UP कन्या विवाह सहायता योजना 2026 के अंतर्गत लेबर कार्ड / श्रमिक कार्ड धारकों को बेटी के विवाह हेतु शादी अनुदान प्रदान किया जाता है।

अगर आपको कन्या विवाह सहायता योजना में ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन, तकनीकी समस्या, फॉर्म भरने में दिक्कत या आवेदन की स्थिति (Status) से जुड़ी परेशानी हो, तो आप नीचे दिए गए WhatsApp सहायता ग्रुप से जुड़कर अपनी समस्या का समाधान हेल्पलाइन सहायता के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

👉 इस WhatsApp ग्रुप के माध्यम से पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और भुगतान से जुड़ी जानकारी में व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना:
मैं दीपक गुप्ता, पंचायत सहायक हूँ (जनपद आजमगढ़, विकास खंड हरैया)। यह सहायता मेरे अनुभव एवं सामान्य सरकारी प्रक्रिया पर आधारित है और पूरी तरह निःशुल्क (Free) प्रदान की जाती है।

🌐 Official Guide Platform: PANCHAYATSAHAYAK.COM

❌ कृपया कॉल न करें, केवल WhatsApp Group के माध्यम से ही संपर्क करें।

Author Profile
Picture of Deepak Gupta

Deepak Gupta

मैं दीपक गुप्ता, PanchayatSahayak.com का संस्थापक एवं संपादक हूँ।
वर्ष 2021 से उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग में
पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हूँ।

यहाँ लेबर कार्ड, शादी अनुदान योजना,
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र,
जन सेवा केंद्र एवं e-District से जुड़ी
सरकारी जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी
सरकारी आदेशों एवं आधिकारिक पोर्टलों
के आधार पर तैयार की जाती है।

Comment Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *