Table of Contents
परिवार रजिस्टर नक़ल क्या होती है?
- Parivar Register Nakal PDF एक सरकारी दस्तावेज़ होता है।
- इसमें परिवार के सभी सदस्यों का पूरा विवरण दर्ज रहता है, जैसे:
- परिवार के मुखिया का नाम
- परिवार के सदस्यों के नाम
- उम्र
- लिंग
- पता
- परिवार रजिस्टर का रख-रखाव ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक / ग्राम सचिव द्वारा किया जाता है।
- परिवार रजिस्टर नक़ल की आवश्यकता निम्न कार्यों में होती है:
- राशन कार्ड बनवाने में
- पेंशन योजना में
- आवास योजना में
- वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने में
- जाति प्रमाण पत्र बनवाने में
- अन्य सरकारी योजनाओं में
- वर्तमान समय में परिवार रजिस्टर की नक़ल:
- पंचायत सहायक के माध्यम से ऑफलाइन
- तथा कई राज्यों में ऑनलाइन PDF के रूप में प्राप्त की जा सकती है।
- इस लेख में पंचायत सहायक के माध्यम से परिवार रजिस्टर नक़ल कैसे निकाले, इसकी पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताई गई है।
परिवार रजिस्टर नक़ल किन-किन सरकारी योजनाओं में जरूरी होती है?
परिवार रजिस्टर की नक़ल लगभग सभी बड़ी सरकारी योजनाओं में मांगी जाती है। इसके जरिए सरकार परिवार की सही जानकारी और पात्रता की जांच करती है। नीचे प्रमुख योजनाएं दी गई हैं, जिनमें Parivar / Kutumb Register Nakal जरूरी होता है:
- शादी अनुदान योजना
👉 शादी अनुदान योजना में परिवार रजिस्टर नक़ल - लेबर कार्ड (मजदूर पंजीकरण / श्रमिक कार्ड)
👉 लेबर कार्ड बनवाने में परिवार रजिस्टर नक़ल - विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन योजना
👉 पेंशन योजना के लिए परिवार रजिस्टर नक़ल - प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवास योजना
👉 आवास योजना में परिवार रजिस्टर नक़ल - शौचालय निर्माण योजना (स्वच्छ भारत मिशन)
👉 शौचालय योजना में परिवार रजिस्टर नक़ल - राशन कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने में
👉 राशन कार्ड के लिए परिवार रजिस्टर नक़ल - वोटर आईडी में नाम जोड़ने या सुधार कराने में
👉 वोटर आईडी के लिए परिवार रजिस्टर नक़ल - स्कूल में बच्चों के एडमिशन के समय
👉 स्कूल एडमिशन में परिवार रजिस्टर नक़ल - जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में
👉 प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परिवार रजिस्टर नक़ल - विवाह, संपत्ति व अन्य कानूनी कार्यों में
👉 कानूनी कार्यों में परिवार रजिस्टर नक़ल - किसी आपात या विशेष सरकारी जांच के समय
👉 परिवार जानकारी सत्यापन में परिवार रजिस्टर नक़ल
परिवार रजिस्टर नक़ल क्या सभी लोगों के लिए अनिवार्य है?

- Kutumb Register Nakal सभी लोगों के लिए ज़रूरी नहीं होती है।
- यह दस्तावेज़ सरकारी नियमों और सरकारी आदेशों के अनुसार अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग काम के लिए मांगी जाती है।
- आमतौर पर इसकी ज़रूरत किसी खास काम के लिए ही पड़ती है।
- जैसे:
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
- परिवार की पहचान या नागरिकता साबित करने के लिए
- वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या संशोधन कराने के लिए
- यह तब ज़्यादा ज़रूरी हो जाती है, जब किसी व्यक्ति को अपनी परिवार से जुड़ी जानकारी को
सरकारी योजना या कानूनी प्रक्रिया में प्रमाणित करना होता है।
अगर मेरे पास पहले से Kutumb Register Nakal है, तो नई नक़ल कहाँ से प्राप्त करें?
- अगर आपके पास पहले से Kutumb Register Nakal है, तो आम तौर पर दोबारा नई नक़ल निकालने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- लेकिन अगर किसी काम में नई या अपडेट नक़ल मांगी जा रही हो, तब फिर से नक़ल निकलवानी पड़ती है।
- कई बार पुरानी नक़ल फट जाती है, खो जाती है या साफ़ नहीं रहती, तब नई नक़ल बनवानी ज़रूरी हो जाती है।
- ऐसी स्थिति में आप सीधे अपने गांव की ग्राम पंचायत में जाकर पंचायत सहायक / ग्राम सचिव से संपर्क करें।
- पंचायत सहायक आपको बताएगा कि:
- नई नक़ल बन सकती है या नहीं
- पुरानी नक़ल मान्य है या नहीं
- कोई सुधार या अपडेट करना है या नहीं
- अगर राज्य में ऑनलाइन सुविधा चालू है, तो पंचायत सहायक के बताने पर ऑनलाइन पोर्टल से भी नई नक़ल निकाली जा सकती है।
- सीधी बात ये है कि जिस काम के लिए नक़ल चाहिए, उसी हिसाब से पंचायत सहायक से पूछ लेना सबसे सही तरीका होता है।
क्या घर में सिर्फ एक सदस्य होने पर भी Kutumb Register Nakal पड़ती है?
- हाँ भाई, पड़ती है।
- अगर सरकारी काम पड़ा है, तो घर में एक ही आदमी क्यों न हो,
Kutumb / Parivar Register Nakal बनवानी ही पड़ती है। - सरकारी दफ्तर में ये नहीं देखते कि घर में कितने लोग हैं,
वहाँ ये देखते हैं कि परिवार का रिकॉर्ड है या नहीं। - आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, जांच या कोई कानूनी काम हो,
जहाँ परिवार का काग़ज़ मांगा जाएगा, वहाँ नक़ल चाहिए ही। - ऐसी हालत में सीधा तरीका यही है:
- गांव की पंचायत जाओ
- पंचायत सहायक / ग्राम सचिव से बोलो
- वही बताएगा:
- नक़ल बनानी है या नहीं
- पुरानी चलेगी या नई निकालनी पड़ेगी
👉 निचोड़ बात:
काम पड़ा तो नक़ल पड़ेगी, चाहे अकेला ही क्यों न रहता हो।
Kutumb Register Nakal की आवेदन प्रक्रिया
- Kutumb Register Nakal दो तरीकों से बनवाई जाती है।
- पहला तरीका – जनसेवा केंद्र के माध्यम से
- अभी कई राज्यों में Kutumb Register Nakal की ऑनलाइन सुविधा पूरी तरह चालू नहीं है।
- कुछ जिलों में यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रही है।
- जैसे-जैसे पायलट प्रोजेक्ट पूरा होगा, वैसे-वैसे सभी जिलों में ऑनलाइन सुविधा चालू कर दी जाएगी।
- उत्तर प्रदेश में भी यह सुविधा धीरे-धीरे सभी जिलों में लागू की जा रही है।
- दूसरा तरीका – पंचायत सचिव / पंचायत सहायक के माध्यम से
- परिवार रजिस्टर की नक़ल लेने के लिए आप सीधे ग्राम पंचायत में जाएं।
- वहां पंचायत सहायक / ग्राम सचिव से संपर्क करें।
- अपने आधार कार्ड और जरूरी काग़ज़ पंचायत सहायक को दें।
- पंचायत सहायक जांच-पड़ताल करने के बाद परिवार रजिस्टर की नक़ल बनाकर आपको दे देगा।
- फिलहाल उत्तर प्रदेश में ज़्यादातर जगहों पर यही प्रक्रिया चल रही है परिवार रजिस्टर नक़ल देने की।
Kutumb Register Nakal में आवेदन और संशोधन की प्रक्रिया

- अगर आपके परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है या किसी लड़की की शादी हो गई है,
और उसका नाम हटवाना चाहते हैं, तो सीधे पंचायत सचिव / पंचायत सहायक के पास जाएं।- जरूरी काग़ज़ (मृत्यु प्रमाण पत्र या शादी से जुड़े काग़ज़) साथ में ले जाएं।
- सचिव काग़ज़ देखकर नाम काट देगा और रिकॉर्ड अपडेट कर देगा।
- अगर शादी के बाद घर में नया सदस्य जुड़ गया है,
और उसका नाम Kutumb Register Nakal में जुड़वाना है, तो भी यही तरीका है।- शादी से जुड़े काग़ज़ लेकर पंचायत सचिव से मिलें।
- सचिव जांच करके नाम जोड़ देगा और नई परिवार रजिस्टर नक़ल दे देगा।
- कुल मिलाकर सीधी बात ये है कि:
- नाम कटवाना हो या जुड़वाना हो
- दोनों काम ग्राम पंचायत से ही होते हैं
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
🔹 परिवार रजिस्टर नक़ल क्या होती है?
परिवार रजिस्टर नक़ल एक सरकारी दस्तावेज़ होता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज रहती है।
🔹 परिवार रजिस्टर नक़ल किन-किन सरकारी योजनाओं में लगती है?
यह शादी अनुदान, पेंशन, आवास, शौचालय, राशन कार्ड, वोटर आईडी, लेबर कार्ड और स्कूल एडमिशन जैसी योजनाओं में मांगी जाती है।
🔹 क्या परिवार रजिस्टर नक़ल सभी लोगों के लिए अनिवार्य है?
नहीं, यह सभी के लिए अनिवार्य नहीं होती, लेकिन सरकारी या कानूनी काम पड़ने पर इसकी जरूरत होती है।
🔹 घर में सिर्फ एक सदस्य होने पर भी परिवार रजिस्टर नक़ल पड़ती है?
हाँ, अगर किसी सरकारी काम में परिवार से जुड़ा काग़ज़ मांगा जाए, तो अकेले सदस्य होने पर भी नक़ल बनवानी पड़ सकती है
🔹 परिवार रजिस्टर नक़ल ऑनलाइन मिलती है या नहीं?
कुछ राज्यों में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, लेकिन ज़्यादातर जगह अभी पंचायत सहायक या ग्राम सचिव के माध्यम से ही मिलती है।
🔹 पंचायत सहायक से परिवार रजिस्टर नक़ल कैसे मिलेगी?
ग्राम पंचायत जाकर पंचायत सहायक/ग्राम सचिव से संपर्क करें और आधार कार्ड व जरूरी काग़ज़ जमा करें।
🔹 परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ना या हटाना कैसे होता है?
शादी, मृत्यु या नए सदस्य के जुड़ने पर पंचायत सहायक को आवेदन और संबंधित दस्तावेज़ देने होते हैं।
🔹 परिवार रजिस्टर नक़ल PDF मान्य होती है?
हाँ, पंचायत या सरकारी पोर्टल से जारी की गई PDF नक़ल मान्य होती है।
🔹 परिवार रजिस्टर नक़ल के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं?
आमतौर पर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और आवश्यकता अनुसार अन्य सहायक दस्तावेज़।
🔹 परिवार रजिस्टर का फॉर्म कहाँ से मिलेगा?
फॉर्म ग्राम पंचायत से या वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से प्राप्त किया जा सकता है।
📌 परिवार रजिस्टर प्रारूप | Kutumb Register Nakal Form Panchayat
पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सहायता – WhatsApp हेल्पलाइन
परिवार रजिस्टर (कुटुंब रजिस्टर) ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अभिलेख है, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज होता है।
अगर आपको परिवार रजिस्टर की नकल (Kutumb Register Nakal), नया नाम जोड़ना/हटाना, सुधार (Correction), या पंचायत से प्रमाणित प्रति प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या या कन्फ्यूजन हो, तो आप नीचे दिए गए WhatsApp सहायता ग्रुप से जुड़कर अपनी समस्या का समाधान हेल्पलाइन सहायता के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।
👉 इस WhatsApp ग्रुप के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पंचायत स्तर की प्रक्रिया और ऑनलाइन/ऑफलाइन स्टेटस से जुड़ी जानकारी में व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना:
यह सहायता PANCHAYATSAHAYAK.COM के माध्यम से
सामान्य पंचायत प्रक्रिया की जानकारी पर आधारित है और
पूरी तरह निःशुल्क (Free) प्रदान की जाती है।
🌐 Official Guide Platform: PANCHAYATSAHAYAK.COM
❌ कृपया कॉल न करें, केवल WhatsApp Group के माध्यम से ही संपर्क करें।


19 Responses
JVskNWqUEuI
Pariwar ragister me yek problem hai ki pati ki death ke baad uski family me patni aur bacho ka naam atta hai lekin father and mother yani ki bahoo agr apply karti hai to saus and sasur naam nahi raha hai
Problem ye hai agar bahoo apne pati ki death dikha kar pariwar ragister ke liye apply karti hai to sirf uske family members ka naam aayega lekin saus aur sasur ka naam nahi aayega yesa koi shashna ka aadesh ki koi GEO gov.dwara order copy ho jisme maa aur pita ko bhi pariwar ragister me naam likha jai
Uski Geo ki copy chahiye
hello,
Is parivar register/kutumb register two different registers or same?
How can parivar register/kutumb regsiter be obtained online.Kindly provide officila link./website
same hota hai
Thank you for updating. Kindly also tell How can parivar register/kutumb regsiter be obtained online.Kindly provide official ink./website for the same.
Hi! Do you know if they make any plugins to help with Search Engine Optimization? I’m trying to get
my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good success.
If you know of any please share. Kudos!!
Giram banni Kharaila
Pandeyram.pur
Dayram
Dayaram garm chadhipur post srjunager destik Ambedkar nagar
Happy to explore discussions, share thoughts, and pick up new insights along the way.
I enjoy learning from different perspectives and sharing my input when it’s helpful. Happy to hear fresh thoughts and connecting with others.
Here is my site-https://automisto24.com.ua/
क्या इसके आवेदन के बाद सर्वे पर भी जाते हैं मौके पर?
normaly to nahi jate hai pradhanji se puchkar kar dete ha