Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission को लेकर इस समय गांवों में काफी चर्चा है, खासकर उन परिवारों में जिनके पास लेबर कार्ड है। मैं पंचायत सहायक हूं और ग्राम सचिवालय में रोज़ ऐसे माता-पिता आते हैं जो पूछते हैं कि, क्या मजदूर कार्ड से बच्चों का एडमिशन हो सकता है और फॉर्म कहां भरा जाएगा। इसी वजह से मैं यहां आसान भाषा में पूरी प्रक्रिया बता रहा हूं, ताकि सही समय पर सही लोग आवेदन कर सकें।
Table of Contents
ग्राम सचिवालय में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल
जब से यह सूचना आई है, मजदूर परिवारों के माता-पिता लगातार यही पूछ रहे हैं:
“क्या हमारे लेबर कार्ड से बच्चे का Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 में Admission हो जाएगा ?”
तो साफ शब्दों में बता दूं — यह योजना UPBOCW (निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड) में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के लिए ही है।
यानी जिनके पास वैध लेबर कार्ड या मजदूर कार्ड है, वही पात्र माने जाएंगे।
किन कक्षाओं में होगा एडमिशन ?
सरकारी नोटिस के अनुसार Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission इन दो कक्षाओं के लिए है:
- 👉 कक्षा 6 में प्रवेश
- 👉 कक्षा 9 में प्रवेश
सीटों की संख्या भी तय है:
कक्षा 6:
- कुल 160 सीटें
- 80 लड़के + 80 लड़कियां
कक्षा 9:
- कुल 61 सीटें
- 30 लड़के + 31 लड़कियां
यानी प्रतियोगिता रहेगी, इसलिए सही बच्चों का चयन परीक्षा के आधार पर होगा।
Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission में आवेदन की तारीखें
- ✅ आवेदन शुरू: 01 जनवरी 2026
- ❌ अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
- 🎫 प्रवेश पत्र: 07 फरवरी से 21 फरवरी 2026
- 📝 परीक्षा तिथि: 22 फरवरी 2026 (रविवार)
मैं ग्राम सचिवालय में आने वाले लोगों से हमेशा कहता हूं —
“अंतिम दिन का इंतजार मत करिए, Atal awasiy Vidyalay form 2026 लास्पट डेट से पहले ही आवेदन कर दीजिए।
Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission कहां से और कैसे भरें ?
✔ ऑनलाइन माध्यम से
PDF में दो वेबसाइट बताई गई हैं:
- UPBOCW बोर्ड की वेबसाइट
- अटल आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
पंचायत सहायक और CSC के माध्यम से गांव के बच्चों का ऑनलाइन आवेदन करवाया जाता है।
✔ ऑफलाइन माध्यम से
कुछ जगहों पर स्कूल या ब्लॉक स्तर से ऑफलाइन फॉर्म भी लिया जाता है, लेकिन बाद में उसकी एंट्री भी ऑनलाइन ही होती है।
इसलिए मोबाइल नंबर सही देना बहुत जरूरी होता है।
Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission में लगने वाले जरूरी दस्तावेज
जब अभिभावक पंचायत भवन आते हैं, तो मैं उनसे यही कागज सबसे पहले चेक करता हूं:
- ✅ लेबर कार्ड / मजदूर कार्ड ( UPBOCW पंजीकरण )
- ✅ बच्चे का आधार कार्ड
- ✅ आय प्रमाण पत्र
- ✅ जाति प्रमाण पत्र
- ✅ पासपोर्ट साइज फोटो
- ✅ स्कूल का PEN / UDISE नंबर
अक्सर लोग PEN नंबर भूल जाते हैं, जिससे आवेदन अटक जाता है।

Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission में प्रवेश परीक्षा का पैटर्न
कक्षा 6 के लिए परीक्षा
- मानसिक क्षमता
- गणित
- भाषा
- कुल अंक: 100
- समय: 2 घंटे
कक्षा 9 के लिए परीक्षा
- हिंदी
- अंग्रेजी
- गणित
- विज्ञान
- कुल अंक: 100
- समय: 2 घंटे
मैं हमेशा बच्चों से कहता हूं कि सिर्फ फॉर्म भरने से काम नहीं चलेगा,
थोड़ी तैयारी भी जरूरी है।
पंचायत सहायक और ग्राम सचिवालय की असली भूमिका
सच बताऊं तो गांव के लोग सरकारी वेबसाइट से ज्यादा पंचायत सहायक और ग्राम सचिवालय पर भरोसा करते हैं।
इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि:
- सही जानकारी दी जाए
- गलत लोगों का फॉर्म न भरे
- मजदूर परिवारों को प्राथमिकता मिले
- दलालों से लोग बचें
इसी वजह से मैं यह ब्लॉग भी लिख रहा हूं, ताकि जानकारी दूर-दूर तक पहुंचे।
पंचायत सहायक की तरफ से अंतिम सलाह
अगर आपके पास वैध लेबर कार्ड या मजदूर कार्ड (UPBOCW) है और आपका बच्चा पढ़ाई में ठीक है, तो
Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission जरूर भरवाइए।
यह सिर्फ स्कूल का एडमिशन नहीं है,
यह मजदूर परिवार के बच्चे के लिए बेहतर भविष्य की शुरुआत है।

| Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission PDF Download | लिंक |
| Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission की ऑफिशल वेबसाइट | लिंक |
| लेबर कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट | लिंक |
| पंचायत सहायक यूनियन Whatsapp Group में शामिल होने के लिए | लिंक |
| Panchayat Sahayak Telegram Channel में शामिल होने के लिए | लिंक |
मैं पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हूं | Atal Awasiy Vidyalay Form 2026 Admission में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए आप मुझसे जरूर संपर्क कर सकते हैं व्हाट्सएप नंबर 8286350497 पर |

